जिलाधिकारी गंगा ब्रिज एवं रिंग रोड परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

प्रयागराज / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को एनएचआई के द्वारा बनाये जा रहे निर्माणाधीन गंगा ब्रिज एवं रिंग रोड (महुवारी से उपहार) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा रिंग रोड के निर्माण में भूमि से सम्बंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी करछना व एसीपी को संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए उसका निस्तारण कराये जाने के लिए निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने परियोजना की वर्तमान प्रगति के बारे में सम्बंधित से जानकारी लेते हुए उन्होंने शेष बचे हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जानेे के निर्देश दिए है उन्होंने उप जिलाधिकारी करछना को रिंग रोड के निर्माण में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *