आगामी त्यौहारों और छुट्टियों के दौरान छह राज्यों का सीधा और सुगम सफर …….

Spread the love

 उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच बिना किसी कनेक्टिंग ट्रेन के झंझट के एक ही ट्रेन से आरामदायक यात्रा

*गाड़ी संख्या 04135/04136 सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन का संचालन

 प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी सं. 04135/04136 सूबेदारगंज-यशवंतपुर-सूबेदारगंज विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 11 सितंबर 2026 से 07 दिसंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में कुल 13-13 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच यह ट्रेन यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सीधी यात्रा की सुविधा देगी। साथ ही आगामी पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर आईटी पेशेवरों, छात्रों तथा परिवार संग यात्रा करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। 

इस ट्रेन के माध्यम से यात्री प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), चित्रकूट क्षेत्र (मानिकपुर होकर), मैहर की शारदा देवी (सतना), बांधवगढ़ नेशनल पार्क (कटनी होकर), भेड़ाघाट व धुआंधार (जबलपुर), दीक्षाभूमि व पेंच (नागपुर), ताडोबा टाइगर रिजर्व (बल्लारशाह), हज़ार खंभा मंदिर (काज़ीपेट), चारमीनार (सिकंदराबाद), अनंतागिरी पहाड़ियां (विकाराबाद), राघवेंद्र स्वामी मठ (गुंतकल होकर), लेपाक्षी मंदिर (हिंदुपुर) तथा नंदी हिल्स व इस्कॉन मंदिर (बेंगलुरु) जैसे स्थलों की यात्रा कर सकेंगें।

संचालन समय एवं अवधि-

गाड़ी संख्या 04135 (सूबेदारगंज-यशवंतपुर) दिनांक 11.09.2026 से 04.12.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04136 (यशवंतपुर- सूबेदारगंज) दिनांक 14.09.2026 से 07.12.2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।

कोच संरचना- 

इस ट्रेन में कुल 19 आईसीएफ कोच लगाए जाएँगे, जिनमें 09 स्लीपर, 02 एसी तृतीय, 06 सामान्य तथा 02 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। 

विस्तृत समय सारणी एवं प्रमुख ठहराव- 

• गाड़ी संख्या 04135 (सूबेदारगंज  ➔ यशवंतपुर): सूबेदारगंज  प्रस्थान 21:20 (शुक्रवार), शंकरगढ़ (22:38/22:40), डभौरा (23:20/23:22), मानिकपुर (23:55/23:57), सतना (01:35/01:40 शनिवार), कटनी (02:50/02:55), जबलपुर (04:10/04:20), इटारसी जंक्शन (08:10/08:20), नागपुर (12:40/12:45), बल्लारशाह (17:20/17:30), सिरपुर कागज़नगर (18:05/18:10), बेल्लंपल्ली (18:34/18:36), मंचिरयाल (19:05/19:07), काज़ीपेट जंक्शन (21:00/21:05), सिकंदराबाद जंक्शन (01:30/01:40 रविवार), लिंगमपल्ली (02:35/02:37), विकाराबाद जंक्शन (04:35/04:37), तांडूर (05:00/05:02), यादगीर (06:40/06:42), कृष्णा (07:40/07:45), रायचूर (08:10/08:12), गुंतकल (10:20/10:30), अनंतपुर (11:40/11:42), धर्मावरम जंक्शन (15:30/15:35), हिंदुपुर (16:38/16:40), येलहंका जंक्शन (17:58/18:00) एवं यशवंतपुर आगमन 21:30 बजे (रविवार)।

• गाड़ी संख्या 04136 (यशवंतपुर ➔ सूबेदारगंज): यशवंतपुर प्रस्थान 07:00 (सोमवार), येलहंका जंक्शन (07:33/07:35), हिंदुपुर (08:48/08:50), धर्मावरम जंक्शन (11:25/11:30), अनंतपुर (12:25/12:27), गुंतकल (13:40/13:50), रायचूर (14:48/14:50), कृष्णा (15:20/15:25), यादगीर (16:10/16:12), तांडूर (18:30/18:32), विकाराबाद जंक्शन (18:50/18:52), लिंगमपल्ली (19:45/19:47), सिकंदराबाद जंक्शन (20:50/21:00), काज़ीपेट जंक्शन (22:45/22:50), मंचिरयाल (01:50/01:52 मंगलवार), बेल्लमपल्ली (02:55/02:57), सिरपुर कागज़नगर (03:35/03:40), बल्लारशाह (05:25/05:35), नागपुर (09:15/09:25), इटारसी जंक्शन (15:25/15:35), जबलपुर (19:30/19:40), कटनी (21:55/22:00), सतना (23:00/23:05), मानिकपुर (01:00/01:02 बुधवार), डभौरा (01:20/01:22), शंकरगढ़ (02:10/02:12) एवं सूबेदारगंज  आगमन 04:30 बजे (बुधवार)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *