ड्रोन कैमरे से हुई अग्रिम मृदा कार्यों की गणना, डीएफओ ने किया निरीक्षण

Spread the love

नौगढ़। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने मंगलवार को उप वन प्रभाग नौगढ़ अंतर्गत मझगाई व नौगढ़ रेंज के विभिन्न पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान अग्रिम मृदा कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति का आकलन ड्रोन कैमरे के माध्यम से कराया गया।

डीएफओ ने मझगाई रेंज के कुड़नवा प्रथम, कुड़नवा द्वितीय, लकड़िया बाबा, बरवाटाड़, मरहा नाला, सोडा नाला, सेमरा नाला एवं बैरगाढ़ सहित कई वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया। 

वहीं नौगढ़ रेंज के ठेकहा एवं बरवाटांड़ क्षेत्रों में बोनानाली (ट्रेंच) और गड्ढों की ड्रोन से डिजिटल गणना कराया गया।

डी यफ ओ ने कहा कि सभी अग्रिम मृदा कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराया जाय। ड्रोन सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का विभागीय अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। 

किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कार्य प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

डीएफओ ने पिछले वर्ष के वृक्षारोपण स्थलों का भी निरीक्षण किया। ठेकहा रोपावनी स्थल तथा जयमोहनी रेंज के बैरहा बंधी और लक्ष्मी टांड़ में पौधों की स्थिति का जायजा लेकर नियमित निगरानी, सिंचाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

इस दौरान दो पौधशालाओं का भी निरीक्षण किया गया। वन वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से पांच लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर पौधों के सूखने की स्थिति मिलने पर डीएफओ ने नाराजगी जाहिर कर के नियमित निराई-गुड़ाई, सिंचाई व प्रिकिंग कार्य समयबद्ध ढंग से कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान वन दरोगा गुरुदेव सिंह, महेंद्र प्रताप चौहान, रोहित गुप्ता, वनरक्षक शिवपाल सिंह चौहान, बीरबल यादव समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *