तीसरी रेल लाइन पर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से हो गया था रेल परिवहन बाधित
युद्ध स्तर पर कार्य कर रेल प्रशासन ने देर रात तक किया यातायात बहाल
प्रयागराज। मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने की घटना के उपरांत रेल प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए देर रात तक रेलखंड को दुरुस्त कर लिया गया। रेल प्रशासन के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप 11 नवम्बर 2026 को 03:36 बजे ट्रायल लोको इंजन का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया। इसके पश्चात इस रेलखंड पर 04:00 बजे से रेल यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में, रेलखंड पर रेल यातायात सामान्य होने के कारण निम्नलिखित रेलगाड़ियां अब अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी:-
- गाड़ी संख्या 04064 (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 10.11.2026), जिसे प्रयागराज–प्रयागराज रामबाग–बनारस मार्ग से परिवर्तित किया गया था, अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12141 (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 09.11.2026), जिसे प्रयागराज–प्रयागराज रामबाग–बनारस–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से परिवर्तित किया गया था, अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 22177 (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 10.11.2026), जिसे प्रयागराज रामबाग–बनारस मार्ग से परिवर्तित किया गया था, अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
- इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 13309 (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 11.11.2026) रेक अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
