एनटीपीसी कोलडैम में संविधान दिवस समारोह का आयोजन

Spread the love

विलासपुर ( हि प्र) एनटीपीसी कोलडैम में 26 नवंबर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। यह दिवस 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर कुमार स्वाधीन, AGM (TS) द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया। समारोह में  विनोद कुमार, उप कमांडेंट (CISF), श्रीमती मंगला हरींद्रन, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अन्य विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा CISF के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल आदर्शों को सुदृढ़ करना था। साथ ही, जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के प्रति सभी उपस्थितजनों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *