पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति जताई प्रतिबद्धता

हजारीबाग। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान  पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों के पालन, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा संवैधानिक आदर्शों को अपने जीवन और कार्य व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसके मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *