जंगल को समतल कर खेत बनाने की साजिश नाकाम, कल्टीवेटर के साथ ट्रैक्टर जब्त

Spread the love

नौगढ़। जयमोहनी रेंज के अमदहां-1ए कंपार्टमेंट में वन भूमि को जोतकर खेत बनाने की कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया।रविवार को छापेमारी कर टीम ने वन भूमि की जुताई कर रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को कल्टीवेटर सहित मौके पर से बरामद कर के वनजब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम व वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को अमदहां-1ए कंपार्टमेंट आरक्षित वनभूमि को जोतकर अवैध रूप से धान की रोपाई करने का प्रयास किए जाने की मिली मुखबिर से सूचना पर वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में वनरक्षक प्रेम सिंह, मुलायम यादव समेत अन्य वनकर्मियों की टीम की टीम मौके पर पहुंच गयी । वनकर्मियों को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। चालक की पहचान बजरंगी पुत्र दशरथ, निवासी कर्माबांध, थाना नौगढ़ के रूप मे करके प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई किया गया है। वन भूमि को समतल करने और जुताई में प्रयुक्त ट्रैक्टर तथा कल्टीवेटर को जब्त कर जयमोहनी रेंज परिसर मे लाकर जब्त किया गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर के मार्गदर्शन में जंगल में गश्त, निगरानी और रात्रि गश्त को और मजबूत किया गया है। वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *