झज्जर।सामुदायिक कल्याण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत मातनहेल के नागरिक अस्पताल,में दो महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया। इनमें 100 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट तथा ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा शामिल है। इन पहलों का उद्देश्य अस्पताल के स्वास्थ्य सेवा संबंधी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
नवनिर्मित सोलर पावर प्लांट से अस्पताल को प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है। इससे न केवल स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अस्पताल के बिजली खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही,यह सुविधा अस्पताल की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं, अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने से रक्त संग्रहण एवं भंडारण की क्षमता मजबूत होगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इन दोनों पहलों का उद्घाटन एवं लोकार्पण रवि मीणा, आईएएस, एसडीएम, झज्जर द्वारा किया गया। इस अवसर पर रबीन्द्र पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) और डॉ. मंजू कादयान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झज्जर की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन); के.ई. स्वामी, अपर-महाप्रबंधक (ईएमडी) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ये पहल एपीसीपीएल की सीएसआर दृष्टि को बखूभी दर्शाती हैं, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से पॉवर प्लांट स्थानीय समुदाय के जीवन में सकारात्मक एवं दीर्घकालिक बदलाव लाने तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे रही है।
