सीएमपीडीआई ने राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण किया

Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई (मुख्यालय) और इसके सभी क्षेत्रीय संस्थानों में आज राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी)  अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस)  राजीव कुमार सिन्हा, मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के गायन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता की भावना और मातृभूमि के समर्पण का प्रतीक राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के प्रति गहरा सम्मान प्रकट किया गया। इस समारोह के जरिए सीएमपीडीआई ने राष्ट्रीय मूल्यों और विरासत को संजोए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए अपने कर्मियों के बीच सामूहिक गौरव की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *