इफको घियानगर फूलपुर में  स्वच्छता रैली निकाली गयी

Spread the love

फूलपुर। इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना के साथ स्वच्छता रैली निकाली गयी। वरिष्ठ महापप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। स्वच्छता रैली बैनर,पोस्टर तथा स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ निकाली गई जो कि स्वच्छता का संदेश दे रही थी। इसके साथ ही इफको घियानगर कालोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण का ध्यान रखते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। वरिष्ठ महाप्रबंधक पी.के.सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सपनों स्वच्छ भारत को पूरा करने हेतु तथा भारत सरकार के दिशा निर्देश स्वच्छ भारत अभियान में हम सदैव सहभागी होंगे।

उन्होंने वर्षभर संयंत्र एवं इफको कालोनी को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर ने बताया कि इफको फूलपुर इकाई में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया, जिसमें स्वच्छता शपथ, सभी विभाग के कार्यालय में पुरानी फाइल की सफाई, कैंटीन कर्मियों को स्वच्छता प्रशिक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक कचरा पर जागरूकता अभियान,केन्द्रीय विद्यालय में स्वच्छता से समृद्धि,स्वच्छता रैली तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुए। स्वच्छता रैली कार्यक्रम का समन्वय अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सरिता सिंह, महाप्रबंधक क्रमशः पी.के.पटेल, ए.के.गु्प्ता,अरूण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः आर.पी.यादव, संजय कुमार तथा बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं तथा इफको कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *