एनसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the love

सिंगरौली एनसीएल में “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” का हुआ भव्य शुभारंभनॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में दिनांक 16 जून 2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा – 2025” का शुभारंभ
हुआ। आज से प्रारंभ यह अभियान भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में एनसीएल की सभी
परियोजनाओं, इकाइयों एवं मुख्यालय में 30 जून तक व्यापक रूप से मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बी. साईराम,
जेसीसी के श्रमिक संगठनों से प्रतिनिधि बीएमएस से श्यामधर दुबे, एचएमएस से अशोक कुमार पांडेय,
विभागाध्यक्ष और अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने स्वच्छता की भावना को आत्मसात करते हुए नियमित श्रमदान, साफ-सफाई
बनाए रखने, दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने तथा हर सप्ताह दो घंटे स्वेच्छिक श्रमदान करने का संकल्प
लिया।
स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में व्यापक रूप से विविध
रचनात्मक और सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में स्वच्छता जागरूकता रैलियों से
लेकर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, वृक्षारोपण, वालपेंटिंग, एवं “वेस्ट टू आर्ट” तथा
“वेस्ट टू क्राफ्ट” प्रतियोगिताएं व कार्यशालाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट पुनर्चक्रण व
स्वच्छ वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों में जल स्रोतों की सफाई, अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, जूट बैग
का वितरण, डस्टबिन की स्थापना, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र निर्माण, पुनः उपयोग (अपसाइक्लिंग) एवं गांवों में स्वच्छता
जागरूकता अभियान जैसे व्यावहारिक कदम भी उठाए जाएंगे। स्वच्छता अभियान से संविदा कर्मियों और आसपास के
ग्रामीण समुदायों को भी जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *