पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता के सत्याग्रह का असर,
वाराणसी: राजातालाब क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और उफनती नालियों की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।लंबे समय से जलभराव से लोग परेशान थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के राजातालाब इलाके के रथयात्रा मार्ग में उफनती नालियों के चलते बनी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इलाके के में नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इलाके में लंबे समय से लोग परेशान थे। गलियों में पूरी तरह चोक नालियों के चलते सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था।
राजकुमार गुप्ता ने इस समस्या को लेकर दो दिन पूर्व सड़क पर बह रहे सीवर में अर्धनग्न होकर सत्याग्रह किया था जिसका समाचार मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की ओर से काम शुरू किया गया है।दरअसल, यहां के रथयात्रा मार्ग इलाके में नाले और नालियां कूड़े से पटे हुए हैं। सालों से सफाई नहीं होने की वजह से नाले व नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इसे लेकर लोगों की ओर से कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ था।
मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद इसपर आराजीलाईन विकास खंड की ओर से नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि यहाँ के कचनार व रानी बाजार गांव के रथयात्रा मार्ग में नालियों की सफाई सालों से नहीं हुई है।इसके चलते नालियों का पानी सड़कों पर जमा रहता है। अब यहाँ नालियों की सफाई और गाद निकालने का काम शुरू किया गया है। राजकुमार गुप्ता ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया उसके लिए क्षेत्रीय लोग ने आभार जताते हैं।
