सीआईएसएफ फायर विंग ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के फायर विंग,एनटीपीसी रिहंद द्वारा गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर एवं आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग के अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यालय के लगभग 390 छात्र-छात्राओं तथा 15 शैक्षणिक कर्मचारियों को आग लगने के संभावित कारणों, अग्नि सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
 प्रशिक्षण के दौरान आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों, अग्निकांड के समय बरती जाने वाली सतर्कता तथा सुरक्षित तरीके  से विभिन्न प्रकार के आग को बुझाने के तरीके के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक अग्नि रामाज्ञा मौर्य, उपनिरीक्षक अग्नि रचित कुमार, हे.का.राजू कुमार शर्मा,मोहित राजवंशी,सुनील कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *