महिला कल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Spread the love

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित बाल वाटिका में 22 अक्टूबर को निबंध एवं कला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती वंदना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती गुलशन वारिस एवं श्रीमती प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव श्रीमती निहारिका सिंह तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रिया मोहन तिवारी सहित श्रीमती मानसी जैन एवं समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

समिति की पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों की सराहना की तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। महिला कल्याण समिति द्वारा बाल वाटिका में बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *