मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : जनपद में 166 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

चन्दौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत दिनांक 27.01.2025 को जनपद के 05 विकास खण्डों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड-नौगढ़ में 19 जोड़ों, शहाबगंज में 22 जोड़ों, सकलडीहा में 37 जोड़ों, चकिया में 54 जोड़ों, चहनियां में 32 जोड़ों, एवं नगर पंचायत चकिया में 02 जोड़ों कुल-166 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। सम्पन्न कराये गये सामूहिक विवाह के जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह, छत्रबली सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), सभी विकास खण्डों के ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि, अध्यक्ष नगर पंचायत चकिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष भाजपा, खण्ड विकास अधिकारी, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *