ODISAROURKELA

सेल, आरएसपी के नए प्लेट मिल विभाग ने डिजिटल सुरक्षा पहल ‘मेरा क्षेत्र मेरी जिम्मेदारी’ ऐप किया लॉन्च

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के नए प्लेट मिल (एनपीएम) विभाग ने डिजिटल परिवर्तन और कार्यस्थल सुरक्षा की दिशा…

ODISAROURKELA

सेल, राउरकेला इस्पात सयंत्र और पीआरसीआई राउरकेला चैप्टर द्वारा मनाया गया ‘विश्व पीआर दिवस’

राउरकेला।सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र ने भारतीय जनसंपर्क परिषद (पीआरसीआई) राउरकेला अध्याय के सहयोग से विश्व पीआर दिवस 2026 की पूर्व…

ODISATALACHER

एनटीपीसी तालचेर-कनिहा टाउनशिप में भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

तालचेर। एनटीपीसी तालचेर-कनिहा की दीपशिखा टाउनशिप में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा…

ODISA

पुरी रथयात्रा 2026 : श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रिलायंस ने शुरू की ‘पुरी रथयात्रा सेवा’

भुवनेश्वर, । भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध पुरी रथयात्रा के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन ने ‘पुरी रथयात्रा सेवा-2026’ का शुभारंभ किया…

DARLIPALIODISA

एनटीपीसी दर्लीपाली के नाम पर फर्जी भर्ती विज्ञापन से सावधान, कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

दर्लीपाली। जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि एनटीपीसी दर्लीपाली के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर फर्जी भर्ती…

ODISASAMBALPUR

कोल इंडिया कॉर्पोरेट सेफ्टी बोर्ड ने एमसीएल में सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

संबलपुर । कोल इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट सेफ्टी बोर्ड के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 9 से 12 जुलाई, 2026 तक…

ODISAROURKELA

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में लैगून की डी-सिल्टिंग एवं स्लुइस गेट मरम्मत कार्य प्रगति पर

अपशिष्ट जल की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी)ने अपने जल प्रबंधन तंत्र को…

ODISASAMBALPUR

एमसीएल ने बरगढ़ में शैक्षिक अधोसंरचना को किया सुदृढ़

संबलपुर । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समावेशी सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते…

ODISAROURKELA

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने वैश्विक बाजार में बढ़ाई अपनी मजबूत उपस्थिति; वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 36,033 टन निर्यात

राउरकेला।स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) तथा जून माह का समापन उत्साहजनक परिचालन एवं व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ किया। यह सफलता मुख्य रूप से नए प्लेट मिल (एनपीएम) के अनुशासित उत्पादन संचालन तथा निर्यात प्रेषण पर केंद्रित रणनीति का परिणाम रही। माह के दौरान नए प्लेट मिल ने विदेशी ग्राहकों द्वारा निर्दिष्ट सटीक मात्रा के अनुरूप 14,144 टन प्लेटों के निर्यात आदेशों की आपूर्ति सफलतापूर्वक की। अप्रैल से जून की अवधि में एनपीएम से प्लेटों का निर्यात 26,811 टन रहा, जबकि इसी अवधि में एचआर कॉयल का निर्यात 8,313 टन तथा एचआर प्लेट का निर्यात 909 टन दर्ज किया गया। इस प्रकार, वित्त वर्ष 2026-  की पहली तिमाही में संयंत्र का कुल निर्यात प्रेषण 36,033 टन रहा, जो वैश्विक बाजार में आरएसपी की लगातार सुदृढ़ होती उपस्थिति को रेखांकित करता है। ये उपलब्धियाँ निर्यात आदेशों की अधिकतम आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उन्नत उत्पादन क्षमताओं का प्रभावी उपयोग करते हुए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की आरएसपी की सुविचारित नीति का प्रतिफल हैं। पुष्टि किए गए आदेशों के अनुरूप उत्पादन कार्यक्रमों का समुचित समन्वय तथा सामग्री प्रवाह एवं लॉजिस्टिक्स को सुव्यवस्थित कर संयंत्र ने आपूर्ति की विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार किया है। प्रत्यक्ष प्रेषण (डायरेक्ट डिस्पैच) पर विशेष बल देने से मध्यवर्ती हैंडलिंग में कमी आई है, टर्नअराउंड समय घटा है तथा डेमरेज की संभावना भी कम हुई है, जिससे ग्राहकों की संतुष्टि में समग्र रूप से वृद्धि हुई है।