Category: KOLKATA

  • बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की

    बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की

    बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने कोलकाता में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के सांस्कृतिक सत्र की मेज़बानी की

    तकनीकी सत्र में भी सीएमडी श्री अग्रवाल ने की सक्रिय भागीदारी। बीसीसीएल ने प्रतिष्ठित आयोजन में किया है  अपने ‘लॉन्गवाल एवं मोनोरेल’ के मॉडल का प्रदर्शन

    धनबाद। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने आज जे डब्ल्यू मैरियट, कोलकाता में आयोजित 11वें एशियन माइनिंग कांग्रेस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या की मेज़बानी की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल एवं श्रीमती अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री शुभा मुद्गल का स्वागत किया, जिनके सुरम्य गायन ने कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई प्रदान की। सांस्कृतिक संध्या में देश-विदेश से आए खनन विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    इससे पूर्व, दो-दिवसीय इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कल आयोजित तकनीकी सत्र में  मनोज कुमार अग्रवाल ने ‘ड्रिलिंग एंड ब्लास्टिंग टेक्नोलॉजीज़’ विषय पर आधारित सत्र में अध्यक्ष के रूप में अपनी सहभागिता की। सत्र में खनन क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग तकनीकों पर आधारित छह शोध-पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया, जिनमें जिम्मेदार विस्फोटन तकनीक, भूकंपीय कंपन नियंत्रण, मशीन लर्निंग आधारित विश्लेषण, तथा संवेदनशील क्षेत्रों में वैकल्पिक विस्फोटन पद्धतियों जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।

    अपने संबोधन में  अग्रवाल ने कहा कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा, उत्पादकता और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को व्यावहारिक खनन समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बीसीसीएल अपने खनन कार्यों में नवीनतम तकनीकों के समावेशन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    कार्यक्रम के दौरान  अग्रवाल ने आज बिश्वा बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित इंटरनेशनल माइनिंग एग्ज़िबिशन (IME 2025) का भी दौरा किया, जो एशियन माइनिंग कांग्रेस का एक प्रमुख अंग है। बीसीसीएल द्वारा इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपने ‘लॉन्गवाल एवं मोनोरेल खनन प्रणाली’ का कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किया गया है। बीसीसीएल का स्टॉल प्रदर्शनी का आकर्षण केंद्र बना हुआ है, जो भारतीय कोयला उद्योग की तकनीकी प्रगति, नवाचार क्षमता और सतत खनन की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल द्वारा मुनिडीह कोलियरी में वर्ष 1978 में देश की पहली यंत्रीकृत पावर्ड रूफ सपोर्ट लॉन्गवाल प्रणाली स्थापित की गई थी, जो आज भी गहरे कोयला भंडारों के दोहन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके अतिरिक्त, बीसीसीएल द्वारा भारत में पहली बार सस्पेंडेड डीज़ल-हाइड्रोलिक मोनोरेल प्रणाली भी विकसित किया गया है, जो सतह से सीधे भूमिगत लॉन्गवाल फेस तक 30 टन तक भार वहन करने में सक्षम है। यह तकनीक उपकरण परिवहन में समय और श्रम दोनों की बचत करते हुए सुरक्षा और उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि सुनिश्चित करती है।

    11वां एशियन माइनिंग कांग्रेस एवं इंटरनेशनल माइनिंग एग्ज़िबिशन (AMC-IME 2025) का आयोजन माइनिंग, जियोलॉजिकल एंड मेटलर्जिकल इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (MGMI) द्वारा किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन 30 और 31 अक्टूबर 2025 को जे डब्ल्यू मैरियट, कोलकाता एवं बिश्वा बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में भारत सहित एशिया के विभिन्न देशों से खनन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि एवं तकनीकी संस्थान भाग ले रहे हैं।

  • ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी

    ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी

    ईसीएल प्रबंधन ने कहा, “ प्रसाद का उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यकाल कोल इंडिया की प्रगति, सुशासन और भविष्य हेतु तैयार क्षमताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रहा

    कोलकाता। ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को उनके सेवानिवृत्ति पूर्व एक गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी। यह सम्मान समारोह कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ ईसीएल नेतृत्व ने श्री प्रसाद के मार्गदर्शन एवं अद्वितीय योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

    ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, सतीश झा के नेतृत्व में, ईसीएल के कार्यकारी निदेशकगण मो. अंज़र आलम, निदेशक (वित्त), नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी / संचालन), गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (कार्मिक) तथा गिरीश गोपीनाथन नायर, निदेशक (तकनीकी / योजना एवं परियोजना) ने  प्रसाद का सम्मान किया और ऊर्जा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

     प्रसाद के दूरदर्शी नेतृत्व में कोल इंडिया लिमिटेड ने संचालन उत्कृष्टता, तकनीकी उन्नयन, उत्पादकता वृद्धि तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुधारों को साकार किया। उनके मूल्य–आधारित नेतृत्व एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता ने संपूर्ण कोल सेक्टर में प्रेरणादायक संदेश स्थापित किया है। ईसीएल प्रबंधन ने कहा, “ प्रसाद का उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यकाल कोल इंडिया की प्रगति, सुशासन और भविष्य हेतु तैयार क्षमताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन ने ईसीएल तथा समस्त कोल परिवार को नई दिशा प्रदान की है। ईसीएल परिवार  पी. एम. प्रसाद को सेवानिवृत्ति के पश्चात स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

  • एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय के कोलकाता कार्यालय में मनाया गया 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय के कोलकाता कार्यालय में मनाया गया 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    कोलकाता। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय  कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1),  सुदीप नाग ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में  नाग ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “योग भारत की अमूल्य देन है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी को अपने व्यस्त जीवन में से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सके।” उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर सकारात्मक सोच और ऊर्जावान कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाएँ।

    कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक,  संदीप चैटर्जी एवं श्रीमती सोहिनी चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियाँ कराईं तथा उनके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  अनिल कुमार चावला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।