अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय चौकी अंतर्गत अहरौरा जमुई रोड पर स्थित बभनी गांव के पास आठ जून को बाइक के चपेट में आने से घायल हुई महिला बच्चों देवी 55 वर्ष निवासी गुलाब के पुरा थाना चुनार की इलाज के दौरान सोमवार की भोर में वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के पति दशरथ चौहान ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दशरथ ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है उसकी पत्नी बच्चों देवी आठ जून को रिश्तेदारी में जाने के लिए अहरौरा जमुई रोड पर स्थित बभनी गांव के पास रोड पर खड़ी थी की जमुई से अहरौरा की तरफ जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई और वाराणसी में एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
बाइक के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
