क्षेत्र में बनी बाढ़ की स्थिति कई गांवों का संपर्क टूटा , अहरौरा चकिया रोड पर स्थित गड़ई नदी पर 5 फीट से अधिक चल रहा पानी
अहरौरा, मिर्जापुर। मंगलवार से क्षेत्र में हो रही तेज बरसात के कारण बांधो में पानी का आवक तेजी से हो रहा है जिसके कारण जरगो बांध का 6 गेट और और अहरौरा बांध का 4 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। जरगो जलाशय के जे ई अजीत सिंह पटेल ने बताया की जरगो बांध का 6 गेट खोला गया है जिसमें दो गेट 2 फीट से से और 4 गेट एक फीट से खोलकर 4424 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी की निकासी की जा रही है।बांध का जलस्तर शाम 6 बजे 319,02 पर है बांध की क्षमता 320 है। वहीं अहरौरा जलाशय के जे ई ओमप्रकाश राय ने बताया की बांध का 4 गेट 2 फीट से खोलकर लगभग 2400 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी निकाला जा रहा है। बांध का लेबल शाम 6 बजे 356,01 पर था वही अधिकतम क्षमता 360 फीट है।
डोंगिया बांध भी मात्र एक फीट खाली है सुबह तक उसको भी भर जाने की संभावना शाम 6 बजे डोंगिया का जलस्तर 348 फीट पर था। अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अहरौरा चकिया रोड पर मदारपुर के पास स्थित गड़ई नदी पुल 5 फीट से अधिक पानी चलने के कारण रोड बंद है। जिसके कारण लोगों को दैनिक दिनचर्या के कार्यों में भारी परेशानी हो रही है और अहरौरा से चकिया रोड बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र के लकुरा, बीबी पोखर, रेखई पुर, अकबर पुर, दादो, तेंदुई, जिगना, हुसैन पुर सहित दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और अहरौरा से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
