पुस्तकें बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करती हैं: डॉ. विवेकानंद मिश्रा

Spread the love

पुस्तकों से संवरेंगे सपने, बरसात में भी नहीं रुकेगी पढ़ाई*

बरगँवा। हिंडालको महान ने निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए संदीपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल, बरगँवा में विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित पुस्तकालय की सौगात दी। इसी अवसर पर विद्यालय के 2288 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण भी किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में पुस्तकालय उद्घाटन पट्टिका के अनावरण के बाद डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने पुस्तकालय कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तक अलमारियों, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध टैबलेट चेयर, पुस्तकों के रख रखाव,सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।शिक्षकों ने बताया की आधुनिक तरीको से बनाई गई पुस्तकालय बच्चो को आकर्षित कर रही है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबें रखने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा देने वाला केंद्र है। पाठ्यपुस्तकें परीक्षा के लिए तैयार करती हैं, जबकि अच्छी पुस्तकें जीवन के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट से जानकारी मिल सकती है, लेकिन पुस्तक पढ़ने से सोचने, समझने और सवाल करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और अच्छी पुस्तकों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इसी अवसर पर हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख एवं CSR प्रमुख संजय सिंह ने 2288 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया। कार्यक्रम मे आभार ब्यक्त करते हुये सी. एस. आर. प्रमुख संजय सिंह ने कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, CSR टीम और स्थानीय वॉलंटियर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किया गया हर प्रयास समाज के भविष्य में किया गया निवेश है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुस्तकालय और छाता वितरण जैसी पहलें विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक सुगम बनाएंगी तथा उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करेंगी। विद्यालय के उप प्राचार्य पवन तिवारी ने हिंडालको महान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता और ज्ञान के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीरेंद्र पाण्डेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हिंडालको महान की CSR टीम से राजीव रंजन, धीरेन्द्र तिवारी, शीतल श्रीवास्तव तथा स्थानीय वॉलंटियर्स विद्यालय के प्राचार्य आर. के. शुक्ला, महेंद्र वैश्य, प्रदीप तिवारी व विद्यालय के शिक्षक गणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिंडालको महान की यह पहल विद्यार्थियों में पढ़ने की संस्कृति, जिज्ञासा और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी शिक्षा को सुगम बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *