विरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जयंती

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में रविवार को भारत की महान विरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भारत की महान विरांगना भगवान शिव की अनन्य भक्त प्रेम समर्पण और करुणा की मूर्ति रानी अहिल्याबाई होल्कर कुशल शासिका व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन के साथ-साथ शिक्षित और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रसिद्ध थी। उन्होंने सामाजिक सांस्कृतिक परियोजनाओं के रूप में कई मंदिरों घाटों पाठशालाओं और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया साथ ही भारतीय वास्तुकला के विकास में भी योगदान की थी। नारियों के लिए ऐतिहासिक कार्य की थी। उन्होंने हर वर्ग की गरीब महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक करने का काम किया और महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रेरणा स्रोत थी। कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जो महिलाओं की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं। यदि महिलाओं एवं हर गरीब वर्ग का भरोसा है तो वह समाजवादी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम करती है। संगोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, अभय, कामरान खान, सरदार पारब्रह्म सिंह, राजेश शुक्ला, राजनाथ, प्रमोद चंद्र भूषण, कामता, दीपक केसरी, अवनीश पांडे, मिथिलेश सिंह, बंटी, विवेक के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *