अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवा के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे अहरौरा से जमुई की तरफ जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार 35 वर्षीय सूरज गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता की बाइक असंतुलित होकर रोड की किनारे खेत में चली गई खेत में पानी भरा हुआ था जिससे बाइक सवार को गंभीर चोट लगी और उसकी सांस टूट गई।
जानकारी के अनुसार चुनार स्टेशन रोड निवासी राजेश गुप्ता का पुत्र सूरज गुप्ता अहरौरा से चुनार अपने घर बाइक से जा रहा था की जैसे ही जसवा गांव के सामने पहुंचा रोड पर स्थित हल्का सा मोड़ पर उसकी बाइक असंतुलित होकर रोड के किनारे खेत में चली गई खेत में लगभग एक फीट से अधिक पानी होने के कारण सूरज भी पानी में चला गया और उसको सिर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और डायल हंड्रेड को सूचना दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने सूरज को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भेजवाया लेकिन वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही सूरज की मोबाइल भी डैमेज हो गई थी तो पुलिस ने उसका सिम निकाल कर काल किया तो उसकी पहचान हो पाई। सूरज की अहरौरा में भी रिश्तेदारी होने के कारण लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की मृतक की पहचान सूरज गुप्ता निवासी स्टेशन रोड चुनार के तौर पर हुई है ।
