मृतक परिवार की हर संभव की जाएगी सहायता आशीष पटेल 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण भार एवं माप विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सोमवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन में पहुंच कर 16 जुलाई घर पर ट्रक चढ़ने से मृत तीन लोगों के परिवार से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त किया और हर संभव सहयोग तथा सहायता का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मृतक राजाराम की पत्नी गीता देवी घायल सुनील की पत्नी जुली देवी सहित परिवार की पूजा देवी, सोनी देवी, जयकुमार ने बताया अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

सुनील शर्मा और सुहानी का इलाज ट्रामा सेन्टर वाराणसी में चल रहा है वहां प्रतिदिन पैसा लग रहा है जिसके कारण परिवार परेशान हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने टेलीफोन से कुछ अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार का सहायता करने के लिए निर्देशित किया। और परिवार के लोगों को आश्वस्त किया की जो भी सरकारी सहायता होगी परिवार के लोगों को मिलेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के साथ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, अरुणेश सिंह, चंदन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अभी तक नहीं मिला परिवार को आर्थिक सहायता 

मृतक परिवार के सदस्य राधेश्याम ने बताया की अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य को कोई सहयोग नहीं मिल पाई है। कारण बताया जा रहा है गांव में कोई ग्राम विकास अधिकारी न होने से मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल आनलाइन अभी तक नहीं मिल पाया है जिसके कारण आर्थिक सहायता देने में कठिनाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *