भक्ति भजन से होता है कल्याण – दयाशंकर गुप्ता

Spread the love

रेणुकूट, सोनभद्र / शनिवार की शाम 6.30 बजे से महाबली फिटनेस अरेना गांधी मैदान रेणुकूट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पूजन का प्रारंभ राम दरबार एवं बजरंगबली  का पूजा करके और दीप प्रज्वलित करके प्रारंभ हुआ। पाठ का आयोजन कर रहे सोनभद्र के प्रसिद्ध भजन गायक दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि भक्ति भजन करने से कल्याण होता है।  भक्ति गीतों के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान उपस्थित लोग भजन पर भाव विभोर होते रहे और एक से बढ़कर एक भजन के  प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ जिसमें सबका मन मोह रखा था। इस आयोजन में प्रमुख भजन गायक दयाशंकर गुप्ता, अनिल शाह ,हीरा राय, आकाश राय ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, उपस्थित रहे। 

महाबली फिटनेस अरेना के प्रमुख कोच राजेश सिंह ने बताया कि रेणुकूट में लोगों के  स्वास्थ्य  सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेणुकूट बाजार में  मेन रोड पर  खोला गया है , सभी को उचित दर पर सुविधाजनक स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस दौरान महाबली फिटनेस अरेना के स्वामी रविंद्र गुप्ता अमित मौर्य, राजेश सिंह, विजय सिंह, रामचंद्र सोनीआदि उपस्थित रहे। भजन के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *