बार काउन्सिल उत्तर प्रदेश चुनाव : सोनभद्र की धरती से गूंजी हुंकार :“डॉ. विरेन्द्र यादव प्रत्याशी में है दम

Spread the love

अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा – विरेन्द्र प्रताप सिंह यादव 

सोनभद्र।  सोनभद्र की पावन धरती, जो चार प्रदेशों की सीमाओं से घिरी है, आज श्रद्धा और संकल्प के अद्भुत संगम की साक्षी बनी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी डॉ. विरेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में शीश नवाया और आगामी चुनाव में विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मां के आशीर्वाद के उपरांत डॉ. यादव ने मिर्जापुर की मड़िहान तहसील तथा जनपद मिर्जापुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता साथियों से भेंट की। उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए सहयोग और समर्थन की अपील की।

अधिवक्ता बंधुओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया और भरोसा जताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव अधिवक्ताओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की सशक्त आवाज़ बनेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वश्री वैद्य अजय वर्मा, मनोज यादव, राहुल सरोज, एडवोकेट राम प्रसाद यादव, सुरेश कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, कामता प्रसाद, राजकुमार पटेल, टीटू गुप्ता, कपिल पटेल, हरिशंकर मौर्य, बबन यादव, विकास शाक्य, भोला सिंह यादव, अध्यक्ष जगजीवन सिंह, चौधरी आर. एन. मानव, अजीत सिंह यादव, रामजीवन सिंह यादव, शाहनवाज़, राम गुल्ली यादव, पवन त्रिपाठी, भास्कर यादव, दयाराम यादव, संतोष यादव, अनिल मौर्य, राकेश यादव, रोशन लाल यादव, श्रीमती बिंदु यादव, कंचन सिंहा सहित अनेक अधिवक्ता एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव संघर्षरत रहूंगा। यह चुनाव केवल एक पद की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज की एकता और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है।”

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में नारे गूंज उठे — “सोनभद्र की हुंकार — डॉ. वीरेंद्र यादव अबकी बार!”

समर्थकों ने उत्साहपूर्वक कहा — “यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की दिशा में परिवर्तन की शुरुआत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *