चन्दौली । अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष मिश्रा ने अवगत कराया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंक शाखाओं का कामकाज लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रह सकता है। अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए 25 सितंबर को नकद लेन-देन, चेक जमा और ड्राफ्ट जैसे आवश्यक बैंकिंग कार्य पूरे करने की सलाह दी है। शाखाएं बंद रहने के कारण चेक क्लियरिंग में देरी हो सकती है। हड़ताल के दौरान ग्राहक एटीएम, इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि इनकी उपलब्धता तकनीकी स्थिति पर निर्भर करेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय ने आम जनता से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।
लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, 25 तक निपटा लें जरूरी काम
