SONBHADRAUTTAR PRADESH

मझगवां चौहान व पेढ़ में पीएम आवास को लेकर हुई खुली बैठक 

घोरावल (सोनभद्र ) । घोरावल ब्लाक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )के स्थाई पात्रता सूची बनाये जाने को लेकर…

BeezpurSONBHADRAUTTAR PRADESH

एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न;राजभाषा के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ज़ोर

बीजपुर, : एनटीपीसी रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति’ की पहली बैठक का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  संजय असाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रमों पर मदवार विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तिमाही प्रगति रिपोर्ट, हिंदी कार्यशालाओं के नियमित आयोजन, हिंदी दिवस व पखवाड़े के भव्य आयोजन तथा हिंदी वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन जैसे प्रमुख मदों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक कार्रवाई करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।  समिति के अध्यक्ष संजय असाटी ने उपस्थित समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा “राजभाषा हिंदी के प्रति हर भारतीय का स्वाभाविक अनुराग है। हमें इसके संवर्धन और विकास की दिशा में मिल-जुलकर प्रयास करने होंगे। भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करते हुए हमें सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना है। हिंदी बेहद सहज और सरल भाषा है। अपने दैनिक शासकीय व तकनीकी कार्यों में तकनीकी शब्दों का लिप्यंतरण करके हम हिंदी को और अधिक सरलता से आगे बढ़ा सकते हैं। आप सभी अपने-अपने विभागों में हिंदी के प्रति सजग भाव अपनाएं और इसे अपनी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बनाएं।” बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने रिहंद परियोजना में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ाने के लिए अपने अमूल्य व रचनात्मक सुझाव साझा किए। इस महत्वपूर्ण बैठक की कार्यवाही का सफल संचालन समिति के सदस्य-सचिव एवं प्रबन्धक (राजभाषा)पवन कुमार मिश्र द्वारा किया गया। बैठक में समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और राजभाषा के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प दोहराया।

PATRATUJHARKHAND

पीवीयूएनएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि:यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन घोषित

पतरातू, । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), जो एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त…

RANCHIJHARKHAND

राजभाषा हिंदी के प्रगामी कार्यान्वयन में नोडल अधिकारियों की भूमिका विषयक कार्यशाला का आयोजन

राँची, : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के दरभंगा हाउस स्थित प्रकाश हॉल में आज “राजभाषा हिंदी के प्रगामी कार्यान्वयन में नोडल…

LUCKNOWUTTAR PRADESH

जनसुनवाई में मंत्री ए.के. शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

बिजली,पढ़नी,सफाई,सीवर और आवास संबंधी मामलों पर मंत्री ए के शर्मा सख्त,समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के…

NEW DELHI

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

रेल मंत्री ने अगले 15 दिनों के भीतर नई वैगन डिज़ाइन नीति जारी करने के निर्देश दिए केंद्रीय रेल मंत्री…

ChandauliUTTAR PRADESH

ग्राम पंचायत फगुइया में जन चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने सचिवालय लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

चंदौली। ग्राम पंचायत फगुइया में आयोजित जन चौपाल के बाद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अचानक ग्राम सचिवालय और वहाँ बनी…

ChandauliUTTAR PRADESH

जिलाधिकारी ने फगुइया जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

चंदौली। जनता की समस्याओं के त्वरित और मौके पर निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विकास खंड…

PRYAGRAJUTTAR PRADESH

नशामुक्त भारत अभियान-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

प्रयागराज । नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नशामुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत आज दिनांक…