बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली
जंसा ( वाराणसी) : आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को हरसोस गांव मे बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरसोस,नागेपुर, बीरभानपुर, हरपुर, खेवली, भतसार, कपड़फोड़वा आदि गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, आदि जोरदार नारे लगाये।
हरसोस गाँव में संचालित आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लाेक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम में किशोरी सिलाई केंद्र,क़िशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। कई लड़कियों ने भ्रूण हत्या,दहेज,गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर ,नाटक,भाषण,व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। सामाजिक कार्यकता आशा राय ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है घर में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव खत्म करना है तो लड़कियों को शिक्षित होना पड़ेगा इसके लिए लड़कियों को ही आगे आना होगा।
कार्यक्रम में स्वागत चन्द्रकला प्रेमा और संचालन मनीषा ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता पटेल, धन्यवाद ज्ञापन मनीषा और रिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील, जगदीश मास्टर,रंजीत,पूनम,आशीष,विद्या,राजेश,ममता,नीता,सीमा,अनीता,प्रतिमा, रामबचन,सोनी,,राजकुमारी,गोल्डी,शबनम ,सुमन,काजू,नेहा,साक्षी,सीता,सीमा,पायल,सुलेखा,अमृता, पिंकी, राधिका,संजना,सानिया,मधु,रिया आँचल,मधुबाला, प्रियंका,रानी,बंदना, गूंजा,सुलेखा, करिश्मा,निशा आदि लोग शामिल रहे.
