एनएमएल सीबीसीएमपी द्वारा भूमि प्रभावित परिवारों को अन्यूटी प्रमाण-पत्र वितरित

Spread the love

केरेडारी । एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा शनिवार को साइट ऑफिस, पगार कॉन्फ्रेंस हॉल में भूमि प्रभावित परिवारों के लिए अन्यूटी (पेंशन) प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर केरेडारी प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी, चट्टी बरियातु पंचायत के मुखिया झरी लाल महतो, पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश साव, चट्टी बरियातु पंचायत की पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अनीता देवी, परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष , जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भूमि प्रभावित परिवारों को अन्यूटी (पेंशन) प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह अन्यूटी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत अन्यूटी की प्रारंभ तिथि से लगातार 30 वर्षों तक मासिक पेंशन देय होगी। इसके तहत एक एकड़ तक भूमि के लिए ₹2,500 प्रति माह तथा एक एकड़ से अधिक भूमि के लिए ₹3,000 प्रति एकड़ / प्रति माह की दर से पेंशन प्रदान की जाती है। साथ ही, पेंशन राशि में प्रत्येक दो वर्ष में निर्धारित वृद्धि का भी प्रावधान है।

इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को दीर्घकालिक आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। परियोजना प्रबंधन ने पुनः दोहराया कि एनएमएल-सीबीसीएमपी भूमि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा तथा क्षेत्र के सतत एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और स्थानीय समुदायों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सीएसआर गतिविधियों का संचालन करता रहेगा। इस अवसर पर एनएमएल-सीबीसीएमपी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत सामुदायिक उपयोग के लिए एक वाटर प्यूरीफायर भी उपलब्ध कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *