सांसद बोले रेलवे बोर्ड की बैठक में उठाएंगे मामला
दुद्धी, सोनभद्र।आवागमन के लिए सबसे सस्ता साधन कहे जाने वाली रेलवे का उत्तर प्रदेश के कोने -कोने में जाल फैला हुआ है, जहाँ से लोग आसानी से सुगम यात्रा करते हैं तो वहीं रेलवे की कोशिश भी है कि कम से कम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की राजधानी तथा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को देश की राजधानी से जोड़ा जाय लेकिन उत्तर प्रदेश का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र हैं दुद्धी(403) विधानसभा, जहाँ से होकर तो आधा दर्जन से अधिक ट्रेन गुजरती हैं लेकिन दुद्धी रेलवे स्टेशन से न तो प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा हैं और न ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए, इसलिए दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को प्रयागराज या लखनऊ जाने के लिए चोपन ओबरा क्षेत्र से ट्रेन पकड़नी पड़ती है दुद्धी रेलवे स्टेशन से सीधी रेल सेवा नही होने के कारण लोगों को संगम नगरी एवं हाई कोर्ट प्रयागराज तथा प्रदेश की राजधानी जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।


बता दें कि दुद्धी रेलवे स्टेशन से होते हुए प्रयागराज, लखनऊ जाने वाली एकमात्र ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस थी जो बरवाडीह से चलकर दुद्धी के रास्ते होकर बरेली तक जाती थी जिसे रेलवे विभाग अब चोपन से संचालित करवा रही हैं जिसे लेकर लगातार मांग की जा रही है। दुद्धी स्टेशन से प्रयागराज, लखनऊ, भोपाल,जबलपुर,अहमदाबाद, रांची तथा पटना के लिए ट्रेन यात्री काफी संख्या में है और टिकटों की बिक्री भी होती है फिर भी हाबड़ा-भोपाल एक्सप्रेस,अहमदाबाद विक्ली एक्सप्रेस का दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नही हो रहा हैं जबकि दुद्धी तहसील एवं विधानसभा मुख्यालय हैं जिसे अंग्रेजो के जमाने में दुद्धी स्टेट के नाम से मशहूर था और यहां का शासन सीधे इंग्लैंड से महारानी विकटोरियां के द्वारा होती थी।

राबर्ट्सगंज (80)संसदीय क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर भोपाल -धनबाद सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए, इसको लेकर बोर्ड की बैठक में मामला उठाया जाएगा।

दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप चिंता जाहिर करते हुए कहा कि दुद्धी काफी पुराना तहसील हैं जहाँ एसडीएम, तहसीलदार तथा सिविल जज का न्यायालय स्थित हैं तथा दुद्धी 403 विधानसभा का मुख्यालय भी फिर भी रेलवे विभाग द्वारा दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नही किया जाना सोचनीय हैं। द्वव अध्यक्षो ने रेलवे प्रशासन से मांग की हैं कि त्रिवेणी एक्सप्रेस को बरवाडीह तक चलाया जाय एवं हाबड़ा-भोपाल, धनबाद-भोपाल, अहमदाबाद विकली ट्रेन का दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाय।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
