नगर पंचायत पिपरी में ध्वजारोहण के बाद 175 मीटर लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा

Spread the love

पिपरी। नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिपरी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत 175 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर करीब 5 किलोमीटर तक पूरे नगर का भ्रमण करती हुई निकली। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि तिरंगे की लंबाई विगत वर्षों की तुलना में अधिक रही, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *