किशोरी स्वास्थ्य समस्या परामर्श शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

42 किशोरियों को मिली चिकित्सकीय सुविधा 

आशा ट्रस्ट का आयोजन 
वाराणसी। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में भन्दहां कला, कैथी में आशा लाइब्रेरी के बालिकाओं के लिए किशोरी स्वास्थ्य समस्या परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 किशोरियों और युवतियों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया । शिविर में डॉ शिल्पी यादव ने सभी मरीजों की जांच की । उन्होंने कहा कि  सही खान पान और नियमित दिनचर्या से हम अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ रह सकते हैं । 

किशोरियों को विशेष रूप से  पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे रक्ताल्पता और मासिक धर्म  के दौरान होने वाली अनेक  परेशानियों में राहत रहेगी । इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में महिलाओं और किशोरियों के अंतर्मुखी होने के कारण उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समय से निराकरण नही हो पाता है जिससे कालान्तर में समस्याएं बढ़ जाती है।  शिविर के आयोजन में सरोज सिंह,  सौरभ चन्द्र, सार्थक,रवि किशन, निकिता, अंशिका आदि का प्रमुख योगदान रहा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *