जनपद में वाहन डीलरों के सहयोग से मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु चलाया गया अभियान

Spread the love

 चन्दौली । जनपद में वाहनों का विक्रय करने वाले डीलरों के सहयोग से उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली में मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के  सशक्तिकरण एवं उन्हें जागरूक करना रहा। वर्ष 2025 में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति पॉचवे चरण ’’मिशन शक्ति-5.0’’ के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी विभागों के समेकित प्रयासों से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। 

मिशन शक्ति-5.0 से सम्बन्धित शासन द्वारा जारी वीडियों क्लीप को दिखाया गया एवं महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं के स्वालम्बन के दृष्टिगत 25 महिलाओं को डॉ0 सर्वेश गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन-।) चन्दौली द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित उपयोगी पुस्तकें भी प्रदान की गयी। साथ ही ए0आर0टी0ओ0 द्वारा बताया गया कि ’’परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’’। कठिन परिश्रम के द्वारा व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। वर्तमान में सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। 

ए0आर0टी0ओ0 चन्दौली द्वारा महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने सम्बन्धी पहलुओं जैसे जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर चर्चा की गयी। 

परिवहन विभाग चन्दौली द्वारा जनपद के डीलरों से अपील की गयी कि यदि उनके प्रतिष्ठान/एजेन्सी से महिलाओं द्वारा वाहन का क्रय किया जाता है तो उन्हें वरियता के आधार पर वाहन की पत्रावली को पूर्ण करते हुए पंजीयन पुस्तिका भी सुपुर्द करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *