किसानों को सरसो के बीज का नि: शुल्क विवरण 

Spread the love

चन्दौली । कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली द्वारा समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन के अंतर्गत धानापुर विकासखंड में ग्राम खड़ान,अमरा,बुद्पुर एवं बभनियाव रायपुर के किसानों को निशुल्क सरसों का बीज प्रजाति (गिरिराज) वितरित किया गया जिसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी, डॉ चंदन सिंह एवं डॉक्टर अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे । डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने रबी में तिलहन खेती के महत्व की जानकारी दी एवं तिलहन प्रदर्शन का उद्देश्य बताएं । डॉ चंदन सिंह ने सरसों की वैज्ञानिक खेती एवं तिलहनी फसलों में सल्फर के महत्व पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी एवं ग्राम खड़ान मे किणंवित जैविक खाद प्रक्षेत्र भ्रमण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *