राज्यपाल असम लक्ष्मण आचार्य का भ्रमण कार्यक्रम : तैयारियों का विधायक व जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Spread the love

सोनभद्र।  महामहिम राज्यपाल, असम लक्ष्मण आचार्य का आगामी दिनांक 12 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है उक्त के दृष्टिगत सिल्थम पटना गांव में चल रहे तैयारियों का  विधायक सदर  भूपेश चौबे, जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
महामहिम राज्यपाल शिव मंदिर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलाम्बर, पीताम्बर खरवार स्मृति सम्मान समारोह में 13 नवम्बर,2025 के प्रतिभाग करने के साथ ही आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे  ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बनाये जा रहे मंच व्यवस्था, पौध रोपण स्थल, बैरिकेडिंग के साथ ही परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। जिलाधिकारी ने तैयारी में जुटे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी से लगाकर तैयार की गयी रूपरेखा के अनुसार कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने तैयारी व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा भी लिया, उन्होंने कहा कि तैयारी में किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान करा लिया जाये, जिससे तैयारी के कार्य में और तेजी हो सके। निरीक्षण के दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी किये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर के स्थिति का जायजा भी लिया और मंदिर पुजारी से वार्ता कर मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त  किये । उन्होंने मंदिर के मरम्मत कराने के साथ ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *