सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

Spread the love

रांची ।  सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार आज सेवानिवृत्त हुए। इनके साथ ही संस्थान के महाप्रबंधक (एसएंडटी)  अमर कांत मिश्रा तथा प्रबंधक (सर्वे)  वेंकटेश चंद्र पाण्डेय भी सेवानिवृत्त हुए। 3 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी एवं निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार ने संस्थान से सेवानिवृत्त हो रहे अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  मनोज कुमार को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और उनकी योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। निदेशकद्वय ने सेवानिवृत्त हो रहे अन्य अधिकारियों की प्रशंसा की और उनके जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी)  राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी)  नृपेन्द्र नाथ की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी, प्रलय भट्टाचार्यी,  देवेन्द्र तिवारी,  सौविक भूषण देव एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  अभिषेक कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर)  संजय कडम्बार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *