एनटीपीसी ऊँचाहार एवं चकरिय विकास प्रणाली संस्था के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Spread the love

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार एवं चकरिय विकास प्रणाली संस्था (सी.वी.पी.एस.) के बीच रायबरेली जनपद में टीबी जागरूकता शिविरों के आयोजन एवं पोषण सामग्री वितरण के लिए समझौता-ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समझौते पर रूमा डे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी ऊँचाहार, और पी.एन. शुक्ला, सचिव, चकरिय विकास प्रणाली संस्था ने हस्ताक्षर किए। इस पहल के अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत रायबरेली जिले में टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा 100 टीबी रोगियों को छह माह तक पोषण सामग्री वितरित कर सहायता प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक सार्थक और महत्वपूर्ण कदम है। एनटीपीसी ऊँचाहार सदैव समुदाय के स्वास्थ्य विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह संयुक्त पहल न केवल रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और नागरिक कल्याण को भी सशक्त बनाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *