इफको घियानगर फूलपुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

प्रयागराज ।इफको घियानगर फूलपुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (इकाई प्रमुख) पी.के.सिंह द्वारा श्रीराम मंदिर में तथा कार्यक्रम स्थल में विधि-विधान से पूजा पाठ से शुरू हुआ। इस दौरान संक्षिप्त रामायण का चित्रण किया गया जिसमें विशेषतः राम-रावण युद्ध को दर्शाया गया। इफको घियानगर कालोनी में  राम,लक्ष्मण,रावण हनुमान व अन्य पात्रों की भव्य शोभा यात्रा श्रृंगार चौकी हाथी,घोड़ा व ऊंट पर निकाली गई जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र रही | इसके पूर्व माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन इफको टाउनशिप के अंदर बने कृत्रिम तालाब में   हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई तथा उसके पहले ‘सिंदूर खेला’में सिन्दूर खेल कर भाव पूर्ण विदाई दिया |सायं काल घियानगर मुक्तांगन में रावण का पुतला दहन किया गया तथा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इकाई प्रमुख पी.के.सिंह ने अपने संदेश में घियानगरवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संक्षिप्त रामलीला में भाग लेने वाले सभी पात्रों को पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन इफको रिक्रिएशन क्लब के सचिव डी.के.शुक्ला ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक क्रमशः संजय भंडारी, पी.के.पटेल, रत्नेश कुमार,संयुक्त महाप्रबंधक आर.पी.यादव, पी.के.त्रिपाठी,संदीप गोयल, उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन)शम्भू शेखर,इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव तथा बड़ी संख्या में इफको घियानगर के लोगों ने सपरिवार दशहरे पर्व का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *