एनटीपीसी औरैया में धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव

Spread the love

औरैया।एनटीपीसी औरैया परियोजना में 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा महोत्सव का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय मैदान में पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

परियोजना प्रमुख  शुभाशीष गुहा ने क्रमवार रूप से कुम्भकरण, मेघनाथ और रावण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

अपने संबोधन में  गुहा ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें सिखाता है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भीतर के रावण को खत्म कर अच्छाई, सत्य और प्रकाश के मार्ग पर चलना होगा। आत्ममंथन और आत्मचिंतन से ही वास्तविक विजय संभव है।

कार्यक्रम में अध्यक्षा, जागृति महिला मंडल श्रीमती मंजरी गुहा, अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उनके परिजन एवं आलोक नगर के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पूरे जोश और उमंग के साथ दशहरा उत्सव का आनंद लिया।

दशहरा महोत्सव से पूर्व माँ दुर्गा की विदाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद की कामना की तथा हर्षोल्लास से विदाई दी।

इस प्रकार, एनटीपीसी औरैया में दशहरा महोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं और जीवन में अच्छाई को अपनाने एवं बुराई का त्याग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *