स्वर कोकिला लता मंगेशकर को जन्मदिन पर स्वरांजली दी गई 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। आज की शाम अमर गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम रही जिसमें एक से एक उनके गए गीतों को स्थानीय गायकों द्वारा स्वर दिया गया। संगीत संध्या का आयोजन विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थानीय नई बस्ती स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संगीत संध्या में अंजू जायसवाल द्वारा “सत्यम शिवम सुंदरम”,मंजू चौहान ने”एक राधा एक मीरा”,करण वर्मा द्वारा “जिन्दगी की न टूटे लड़ी प्यार करले घड़ी दो घड़ी”,की शानदार प्रस्तुति दी गई,इनके अतिरिक्त दिनेश भारती,राजेश मिश्रा,दिलीप विश्वकर्मा ने भी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया गया,जिसका सफल संचालन हंसराज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर सर्वश्री घनश्याम विश्वकर्मा,संजय शर्मा, संतोष शर्मा,सुरेश विश्वकर्मा, हेमन्त विश्वकर्मा, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत,उमेश चंद्र,श्याम लाल जायसवाल, विष्णु कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *