चर्च में धर्मपरिवर्तन करा रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के सरिया ग्राम पंचायत में स्थित पूर्वी सरिया चकजाता बिन्दानपुरा में स्थित एक चर्च में रविवार को चौकी दार की सूचना पर धर्म परिवर्तन करा रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

सरिया पूर्वी बिंदान पुरा चकजाता के निवासी चौकीदार दशरथ ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि चकजाता और पूर्वी सरिया बिन्दानपुरा के बीच 12 वर्षों से बने ईसाई धर्म के चर्च के बाहर लोगों को बैठाकर लालच (प्रलोभन) देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। धर्मपरिवर्तन की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करा रहे दो लोगों देव सहायम डेलीयन राज पुत्र देव पिचया निवासी 41 ए शिवरामु नाडार गली टीएन पुडू कुड़ी नगर पालिका पुलियन कुड़ी जिला तेनकासी तमिलनाडु, व मिथिलेश कुमार पुत्र रमाशंकर ग्राम भटौलिया जनपद सोनभद्र को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रहे है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया की धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया उनसे पूछताछ की जा रही है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *