बीएसएल द्वारा सेक्टर 12 में स्वच्छता अभियान आयोजित

Spread the love

बोकारो। भारत सरकार की “स्वच्छता ही सेवा” पहल के अंतर्गत स्वच्छोत्सव 2025 के तहत बोकारो इस्पात संयंत्र के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत सेक्टर 12 क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। सेक्टर 12 हाटिया मार्केट क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से निवासियों और दुकानदारों से अपील की गई कि वे सड़क या खुले स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा डस्टबिन एवं बाल्टी का नियमित रूप से उपयोग करें। साथ ही, घरों और दुकानों में कचरे के पृथक्करण के महत्व को रेखांकित करने हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए. इसके अलावा, सड़क और बाजार क्षेत्र की सफाई भी अभियान के दौरान की गई। इस पहल ने न केवल क्षेत्र की स्वच्छता में वृद्धि की, बल्कि यह संदेश भी प्रभावी रूप से दिया कि स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *