सहकारी समिति में सदस्य बने किसान, वरना हर जायेंगे सुविधाओं से वंचित 

Spread the love

चन्दौली। सहकारी समितियों द्वारा प्रदान किए जाने वाली सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए 12 सितंबर से 12 अक्टूबर तक बी पैक्स सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चंदौली श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि भविष्य में समितियां के माध्यम से उर्वरक वितरण खाद्यान्न की बिक्री तथा अन्य प्रकार की सेवाएं मात्र समिति सदस्यों को ही प्रदान की जाएगी यदि कोई व्यक्ति समिति का सदस्य नहीं है तो वह समिति से उर्वरक लेने का हकदार नहीं होगा। इसके लिए सभी सदस्य किसानों को स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसमें किसान से संबंधित भूमि की सूचना आवासीय पता मोबाइल एवं आधार नंबर फीड होगा स्मार्ट कार्ड बनाने का नये सदस्यों का शुल्क 226 रुपया एवं पुराने सदस्यों का शुल्क ₹5 है। इस संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने किसानों से आहवान किया कि जो भी समिति के सदस्य नहीं है वह सदस्य बने एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *