श्री राम जन्मोत्सव के साथ चौक बाजार की रामलीला शुरु 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर /नगर पालिका क्षेत्र के चौक बाजार की रामलीला शनिवार शाम को प्रभु श्री राम के जमोत्सव के साथ ही शुरु हुआ।रामलीला महोत्सव में शनिवार रात को भगवान श्री राम जन्म का मंचन किया गया। 

प्रभु का जन्म होते ही ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौसल्या हितकारी’ की धुन गूंज उठी। बधाई गीत गाकर लोग झूम उठे।

नगर के चौक बाजार में स्थित श्री बाल रामलीला का मंचन मंच पूजन से शुरु हुआ पंडित राजेश्वरी पांडेय ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के द्वारा रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद के साथ मंच पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद झिरसागर में विराजमान भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की मनोरम झांकी के दर्शन कर लीला प्रेमी निहाल हो गए।

नारद मोह, श्री राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। प्रभु श्री राम के जन्म लेते ही पूरा परिसर जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। व्यास शिरीष चंद्र व महिलाओं ने सोहर गीत गाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, हौशिला प्रसाद त्रिपाठी,गोपाल दास गुप्ता,अश्वनी,विकासचंद,अमृत,सक्षम,सतीश, अभिषेक,धीरज,पुष्कर, रौनक,रोज,राज,हिमांशु, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *