सड़क निर्माण हेतु अपना दल ‘एस के कार्यकर्ताओ ने सौंपा पत्रक

Spread the love

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अपना दल ‘एस’ जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बीते 23 जुलाई,2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री  आशीष पटेल  के पत्र का अवलोकन करें जिसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग के  राज्य मंत्री  को पत्र प्रेषित कर जनपद-सोनभद्र के क्षतिग्रस्त डाला-ओबरा संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण कराए जाने के संदर्भ में अवगत कराया जिसमें लगभग दो वर्षों पूर्व वैष्णो मंदिर डाला के पास रेलवे ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने पर रूट डायवर्ट किया गया था। जिससे सभी ट्रकों बसों और सभी छोटी-बड़ी वाहनें डाला बस स्टैंड से सेक्टर बी चैराहे से होते हुए गजराज नगर बग्घानाला के रास्ते से मिर्जापुर और बनारस जाती थीं। इस दौरान लगभग 1 किलोमीटर की दूरी जो डाला बस स्टैंड से लेकर सेक्टर बी चैराहे हनुमान मंदिर तक की सड़क बहुत ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें बहुत बड़े-बड़े गड्ढे पूरे रास्ते भर हो गए हैं। इस मौके पर विनोद यादव जिला उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर पटेल जिला सचिव, चंद्रशेखर सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष, पुष्पराज पटेल  अरुण पटेल, अंशु तिवारी संजय गुप्ता, आयुष मिश्रा, मुस्तकीम, आदित्य पटेल, लव कुश पटेल, दीपक पटेल, रोहित पटेल, चंद्रशेखर सिंह पटेल, सर्वेश पटेल, पंकज सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *