एनटीपीसी कुडगी में हिंदी पखवाड़ा 2025 का भव्य शुभारंभ

Spread the love

विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ  मधु एस, परियोजना प्रमुख, (कुडगी) ने किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर संतोष तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  उमेश कुमार जैन, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), और  आगम प्रकाश तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबन्धन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, परियोजना प्रमुख  मधु एस ने सभी कर्मचारियों को *राजभाषा शपथ* दिलाई, जिसमें हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इसके बाद, सभी कर्मचारियों का *स्मरण शक्ति परीक्षण* किया गया, जिसमें सभी ने *पेपर पर लिखकर* अपनी स्मरण क्षमता का आकलन किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  मधु एस ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हिंदी के प्रति जागरूकता और इसके प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगे होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया। हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में सभी कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया। इसके अलावा, लेडीज क्लब में महिलाओं के लिए *स्मरण शक्ति परीक्षण (मेमोरी टेस्ट)* आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने *उत्साहपूर्वक* भाग लिया। इस परीक्षण में महिला कर्मचारियों ने अपनी स्मरण क्षमता का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *