स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन 

Spread the love

 प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में “स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। स्वच्छता रैली बैनर,पोस्टर तथा स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ निकाली गई जो कि स्वच्छता का संदेश दे रही थी। इसके साथ ही इफको घियानगर कालोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बिलकुल ना करें क्योंकि यह धरती एवं समुद्र को दूषित कर रहा है तथा इसका दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त स्वच्छता विषय पर सभी वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान  महाप्रबंधक संजय भंडारी, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः रत्नेश कुमार, एस.के.सिंह, आर.पी.यादव, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, अनिल कुमार सिंह,डी.के.शुक्ल, उमेश कुमार, नीरज कुमार तथा बड़ी संख्या में बच्चें, महिलाएं तथा इफको कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *