मलिकपुर नोनरा में आयोजित हुई श्रीराम कथा में बही रसधार

Spread the love

फूलपुर।  क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंकराचार्य पं. मदन मोहन मिश्र ने मातृ शक्ति की महत्ता को विधिवत समझाया। सरस श्रीराम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजनों ने कथा का रसपान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र दुबे भाऊ ने स्मृति शेष सिंगारी देवी को याद किया। इफको आल इंडिया अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मातृ शक्ति के ज्ञान को जीवन में सादगी, प्रेम और सेवाभाव की मिसाल है। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए परिवार को एकजुट रखा। वे जीवन भर अपने आस-पास के सभी लोगों को अपने अपनत्व में बांधे रहीं । कार्यक्रम का संचालन इंदु शेखर ने किया। इस अवसर पर उत्पल राय, सुरेन्द्र तिवारी , अनुराग तिवारी, संजय पांडेय, आर के पाठक, मनोज त्रिपाठी, यसपी सिंह, जे पी मिश्र सहित सैकड़ों लोगों ने स्मृति शेष  सिंगारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *