अप्रैल से अगस्त तक 22,337.62 करोड़ रुपये की मदिरा गटक गये यूपी के नागरिक

Spread the love

वर्ष 2024-25 में माह अगस्त तक प्राप्त राजस्व सापेक्ष 15.64 प्रतिशत अर्थात 3021.41 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त किया गया

माह अगस्त में 3754.43 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति – नितिन अग्रवाल

लखनऊ। प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अगस्त तक 22,337.62 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है, जो कि गत वर्ष 2024-25 में माह अगस्त तक प्राप्त राजस्व 19,316.48 करोड़ रुपये के सापेक्ष 15.64 प्रतिशत अर्थात 3021.41 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। माह अगस्त तक प्रदेश लक्ष्य रू. 23,400.00 करोड़ निर्धारित था। उन्होंने बताया कि माह अगस्त, 2025 में 3754.43 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो कि गतवर्ष 2024-25 में माह अगस्त मे प्राप्त राजस्व  3580.19 के सापेक्ष 4.86 प्रतिशत अर्थात् 174.24 करोड़ रुपये अधिक है।

अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में दिनांक 01 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिकी एवं तस्करी के कुल 10,503 अभियोग दर्ज करते हुए लगभग 2.69 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गयी थी। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 1,995 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 351 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा अवैध मदिरा की तस्करी में संलिप्त 23 वाहनों को जब्त किया गया है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिकी एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रदेश में दिनांक 28.08.2025 से 06.09.2025 तक 10 दिवस का तृतीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत दिनांक 31 अगस्त तक प्रदेश में 1,587 अभियोग दर्ज करते हुए 38,099 ली. अवैध शराब बरामद की गयी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 340 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 83 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। मदिरा के परिवहन में संलिप्त कुल 03 वाहन जब्त किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *