मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी भदोही ने जनपद के विकास कार्यों के विभिन्न आयामों को किया रेखांकित

Spread the love

भदोही । मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के पश्चात मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका में विकास कार्यो में प्राप्त रैकिंग/श्रेणी के अनुसार मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल सभागार मिर्जापुर में बैठक संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका में प्रदशित विकास एवं राजस्व प्रगति की समीक्षा कर  जानकारी ली। जिलाधिकारी भदोही शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने जनपद भदोही से संबंधित विभिन्न विकासात्मक आयामों सहित जनपद की उपलब्धियों व विभिन्न विभागों की प्रदेश की टॉप टेन रैंक के अन्दर आने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के शांति व कानून व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मण्डलायुक्त को जनपदवासियों के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *